<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 19, 2026

बस्ती में मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची जारी, 25 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद बस्ती की पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका आलेख्य प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सूची में 307-हर्रैया, 308-कप्तानगंज, 309-रुधौली, 310-बस्ती सदर तथा 311-महादेवा (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थल शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची संबंधित तहसील कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। आम नागरिक, राजनीतिक दल और संबंधित पक्ष इन कार्यालयों से सूची प्राप्त कर उसका अवलोकन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रकाशित प्रस्तावित सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल अथवा संबंधित पक्ष को कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वह संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में 25 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages