<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 19, 2026

जिगिना में कबड्डी का रोमांच, 18 टीमों को पछाड़ दुधौरा ने जीता खिताब


बस्ती। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिगिना चौराहा स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज परिसर में नवयुवक मित्र मंडल कमेटी की ओर से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कमेटी अध्यक्ष राजबिंद कुमार के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 18 टीमों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में संत कबीर नगर जिले की दुधौरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बस्ती जिले की नगहरा टीम उपविजेता बनी। समापन समारोह में राजबिंद कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक महेंद्र नाथ यादव और समाजसेवी राकेश चतुर्वेदी के प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राजबिंद कुमार की पहल की सराहना की।

कमेटी अध्यक्ष राजबिंद कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने की है। इसी उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। उनका प्रयास है कि जिगिना में प्रत्येक वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सौरभ चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी मूलचंद आजाद, डॉ. रवि चौधरी, पीयूष शुक्ला, डॉ. प्रमोद कुमार और जयप्रकाश ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए स्थानीय लोगों और युवाओं की भीड़ जुटी रही। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश ने किया।

इस अवसर पर अवधेश, राहुल कुमार, मोहन गौतम, अरविंद, राम पलट जाटव, विनोद कुमार, रिंकू, पिंटू, राघवेंद्र कुमार, सोहन कुमार, वशिष्ठमणि दूबे, कवि चौधरी, फूलचंद, राम प्रकाश, अवधेश कुमार, शुभम, अजीत, करन, नितेश, अतुल, सुरेश चंद, अशोक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages