<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 8, 2026

मिशन जीरो स्क्रैप से पूर्वोत्तर रेलवे को 134.86 करोड़ का राजस्व

गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे ने ‘मिशन जीरो स्क्रैप’ के तहत स्क्रैप निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में सितंबर तक स्क्रैप निस्तारण से 134.86 करोड़ रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ है। अकेले सितंबर माह में 26.19 करोड़ रुपये की आय हुई।


रेल परिसरों और रेल लाइनों के किनारे पड़ी अवांछित एवं निष्प्रयोज्य सामग्री के साथ परित्यक्त भवनों और आवासों की पहचान कर उनका निस्तारण किया गया। इससे रेल राजस्व में वृद्धि के साथ परिसरों और रेल पटरियों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिली है। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे इन प्रयासों से अनुपयोगी सामग्री हटाकर रेल क्षेत्र को अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages