<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने रंगों से उकेरी विकसित राष्ट्र की तस्वीर


हर्रैया, बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को हर्रैया ब्लॉक सभागार में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकारी एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर भारत की प्रगति, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हर्रैया योगेंद्र सिंह, थीम प्रभारी राजेश त्रिपाठी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवचरन जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने की।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों की चित्रकारी, विषयवस्तु, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहपुर की छात्रा शादिया ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय पूरे अवधी की छात्रा मडोना सिंह ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय उभाई की छात्रा आयुषी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को स्टेशनरी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशीलता में देश के भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी सोच को व्यक्त करने का अवसर देते हैं। राजेश त्रिपाठी ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी थीम बच्चों को भविष्य के भारत की कल्पना करने और उसे रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करती है।
एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, राजीव शुक्ल एवं रवीश कुमार मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया। इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सागर वर्मा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages