गौर (बस्ती)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई गौर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन बुधवार को ब्लॉक सभागार गौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देने के साथ देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का दायित्व केवल शिक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी व्यवस्था उसकी मजबूती का मूल आधार है। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, गिरजा शंकर चौधरी, बाबूराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रताप वर्मा और चंद्रभान चौरसिया ने भी संबोधित किया।
अधिवेशन के बाद पर्यवेक्षक महेश कुमार एवं रमेश चंद्र चौधरी की देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया। इसमें गिरजा शंकर चौधरी अध्यक्ष, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह मंत्री, सुनील कुमार कन्नौजिया कोषाध्यक्ष और नागेंद्र प्रताप वर्मा संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। प्रेमनाथ एवं ज्ञानदास चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार मौर्य, भीम सिंह, अवधेश कुमार वर्मा, राजेश यादव एवं बिंदु वर्मा निर्वाचित हुईं। संगठन मंत्री के पद पर रणजीत, ओमजी माथुर, उमेश कुमार, अखिलेश मौर्य एवं साधना गुप्ता चुने गए। प्रचार मंत्री के रूप में अतुल शर्मा, आशीष वर्मा, लक्ष्मीना वर्मा एवं सुदर्शन भारती को जिम्मेदारी मिली। उमेश कुमार को अकाउंटेंट, जयदत्त को ऑडिटर तथा सत्य नारायण गुप्ता को मीडिया प्रभारी चुना गया। गंगा प्रसाद कन्नौजिया को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
अधिवेशन एवं निर्वाचन में इन्द्रसेन मिश्रा, राम भरत वर्मा, राजेश चौधरी, मित्रसेन यादव, शोभाराम वर्मा, हरिमूर्ति वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, मुनिराम वर्मा, प्रभाकर, रामपाल चौधरी, बलराम चौधरी, अवध नारायण वर्मा, के.के. वर्मा उर्फ गुड्डू, विजय प्रकाश वर्मा, अनूप कुमार चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, सुनील मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा एवं भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment