<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 30, 2026

लंबित निर्माण कार्यों पर सीडीओ सख्त, भुगतान में कटौती के निर्देश


बस्ती। जिला शिक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्यालयों के भवन निर्माण, बाउंड्रीवाल, स्पेशल एजुकेटर, आवासीय विद्यालयों में वाशिंग मशीन व जनरेटर की आपूर्ति, एमडीएम, मॉडल विद्यालयों की स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता तथा शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
सीडीओ ने विद्यालयों में लंबित निर्माण कार्यों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा नहीं किए जाने पर उनके भुगतान में कटौती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर समय से पूरा कराने पर जोर दिया।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मॉडल विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं से आच्छादित कराया जाए। साथ ही एआरपी द्वारा चिन्हित विद्यालयों का नियमित सुपरवीजन सुनिश्चित करने को कहा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक का संचालन बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीओ (आईसीडीएस) राजेश कुमार सहित खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages