<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बुलेट बरामद


बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 421/2026, धारा 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर की रात करीब 11:53 बजे मूडघाट से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन सिंह (25), निवासी अभयपुर थाना कप्तानगंज, अतुल भट्ट (27), निवासी महोत्सव थाना लालगंज, अभिषेक मिश्रा (28), निवासी गौरा थाना वाल्टरगंज तथा अनुभव पांडे (30), निवासी कटरा थाना कोतवाली, बस्ती के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, उपनिरीक्षक एवं बड़ेवन चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश सिंह तथा कांस्टेबल राजू यादव, राम सिंह और हरिराम सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages