<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, छह मोबाइल व नकदी बरामद


गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना गोंडा ने रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है, तथा 6,560 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जीआरपी के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 23 सितंबर 2026 को रेलवे स्टेशन गोंडा के प्लेटफार्म नंबर छह के पूर्वी छोर पर ट्रेन शेड के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान रोबीलाल उर्फ रवि पुत्र हसमुल्ला निवासी सजनी हैया, थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर, नसीम चौधरी पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी केमुआ पाठड़े, थाना शिवनगर डिडई, सिद्धार्थनगर और रेहान पुत्र स्वर्गीय इश्तियाक खान निवासी लखनऊजोत गौरा चौकी, थाना खोड़ारे, गोंडा के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से विभिन्न मामलों से संबंधित चोरी के छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना गोंडा में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages