<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला में बनी रणनीति, गांव-गली तक पहुंचेगा सेवा का संदेश


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा बस्ती के जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा एवं जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि डॉ. समीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और सेवा गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने की कार्ययोजना की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आगमन उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वड़नगर से बनारस यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘झोली अभियान’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज’ तथा ‘जनसेवा महाकुंभ-महापंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिला एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा, कार्यविभाजन तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, पवन कसौधन, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, राम श्रृंगार ओझा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, दिलीप पांडेय, अखण्ड सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमप्रकाश चौधरी, राधेश्याम कमलापुरी, राजकुमार शुक्ला, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, नीलम गौड़, नीरज त्रिपाठी, दिव्यप्रकाश सुधाकर पांडेय, नीरज विनय भारद्वाज त्रिपाठी, संजय पांडेय, राजेंद्र राजभर, सतीश सोनकर, के.के. सिंह, कार्मेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिवप्रसाद चौधरी, अजय पांडेय, दिव्यांशु दूबे, वीरेंद्र गौतम, विनय यादव, राजेश तिवारी और गौरव त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages