<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र अनंत प्रकाश अग्रवाल को मिला ‘बेस्ट टीचर अवार्ड 2026’


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग के पूर्व छात्र अनंत प्रकाश अग्रवाल को शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘Best Teacher Award 2026’ से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ की ओर से उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
अनंत प्रकाश अग्रवाल वर्तमान में एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर से पूरी की।
तकनीकी शिक्षा, शोध, नवाचार, प्रभावी शिक्षण तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अनंत प्रकाश अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व छात्र की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और गोरखपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अनंत प्रकाश अग्रवाल की प्रतिभा, मेहनत, लगन और विद्यालय से प्राप्त संस्कारों का परिणाम है।
अनंत प्रकाश अग्रवाल की उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, आचार्यों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Pages