<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

मिशन शक्ति के तहत रसनी में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक


बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला थाना पुलिस की ओर से ग्राम रसनी में बहू-बेटी सम्मेलन एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की।
महिला कांस्टेबल माया यादव ने महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
कार्यक्रम में तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी चोरी, यूपीआई फ्रॉड और साइबर बुलिंग के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।
चौपाल में महिलाओं ने पुलिस के जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सेवाओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages