<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

जलस्तर बढ़ने से राजगीर-बनारस एक्सप्रेस का बदला मार्ग


गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के पुनपुन-परसा बाजार स्टेशनों के बीच पुल संख्या-21 पर जलस्तर ऊंचा होने के कारण रेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से राजगीर-बनारस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, 6 सितंबर को राजगीर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग पटना-आरा-बक्सर-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित की जा रही है।
इसी प्रकार 6 सितंबर को बनारस से चलने वाली ट्रेन संख्या 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर-आरा-पटना होकर चलाई जा रही है। रेलवे ने पुल पर जलस्तर की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages