<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

महुली बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी


महुली (संतकबीरनगर)। महुली थाना पुलिस ने रविवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सड़क की पटरी और आवागमन वाले स्थानों पर दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान को हटवाते हुए उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।

अतिक्रमण के कारण आम राहगीरों, स्कूली बच्चों, एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हुए थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार में कार्रवाई की।

पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के बाद बाजार में आवागमन सुचारु हुआ। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस की पहल की सराहना की। 

No comments:

Post a Comment

Pages