<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

डूडा योजनाओं की समीक्षा में डीएम ने दिए तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक ऋण आवेदन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को नामित कर आवेदकों को बैंकों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जांच कमेटी के पास लंबित आवेदनों की पात्रता जांच शीघ्र पूरी कराकर रिपोर्ट डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती योजना की समीक्षा में उन्होंने संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को जारी कार्यादेश के अनुरूप निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर उप जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार, शहर कार्यक्रम प्रबंधक ज्ञानेन्द्र शुक्ला सहित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages