<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

हिंदी पखवाड़े में हिंदी कार्यशाला व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ में हिंदी पखवाड़ा-2026 के अवसर पर एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक समर दीप सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रो. पंकज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. संध्या द्विवेदी उपस्थित रहीं।

अध्यक्षीय संबोधन में समर दीप सक्सेना ने शासकीय कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक और व्यावहारिक प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरल और आमजन की समझ में आने वाली हिंदी के प्रयोग से ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

कार्यशाला में प्रो. पंकज सिंह ने प्रशासनिक पत्राचार, अनुवाद और शब्द-चयन के संबंध में जानकारी दी। डॉ. संध्या द्विवेदी ने शासकीय टिप्पण, प्रारूपण और पत्राचार में व्याकरणिक शुद्धता के व्यावहारिक गुर बताए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अधिकारियों और कर्मचारियों ने समसामयिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages