<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को लेकर एसपी सख्त, निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश


बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के अवसर पर पुलिस लाइन बस्ती की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों, बैरकों और पुलिस लाइन में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पुराने एवं नवनिर्मित बैरक भवन, यातायात कार्यालय तथा डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने तथा पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम में संबंधित पुलिसकर्मियों की समस्याओं और प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्यों में तत्परता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages