<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय


बस्ती। उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में उन्हें पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सम्मानित मुख्य आरक्षी को भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages