<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

जीआरपी ने लौटाया महिला का खोया मोबाइल, पुलिस की तत्परता की सराहना

गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना गाजीपुर सिटी की पुलिस टीम ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए रेलवे स्टेशन पर मिले लावारिस मोबाइल फोन को उसके स्वामिनी तक पहुंचा दिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की महिला ने प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक सवि रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी की टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-01 पर एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उसे अपना नहीं बताया।
इसके बाद पुलिस टीम मोबाइल को थाने ले आई। कुछ देर बाद मोबाइल पर फोन आने पर पुलिस ने मोबाइल स्वामिनी से संपर्क किया। महिला ने अपना नाम नेहा (काल्पनिक नाम), पत्नी ओमप्रकाश, निवासी जनपद गाजीपुर बताया और परिजनों के साथ थाना पहुंची। आवश्यक सत्यापन एवं नियमानुसार कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद मोबाइल उसकी स्वामिनी को सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages