<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक, गांवों में लगी चौपाल

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक जानकारी दी। महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के साथ ही सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। पुलिस ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
अभियान के दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 चिकित्सा सहायता, 1098 बाल सहायता नंबर और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने गोला बाजार व बरदहिया, महिला थाना पुलिस ने बड़गो, समय माता मंदिर व मेंहदावल बाईपास, बखिरा पुलिस ने मंगल बाजार, मेंहदावल पुलिस ने नई बाजार, बेलहरकला पुलिस ने अमरडोभा तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने छिबरा व देऊर में महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। अभियान में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Pages