<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 29, 2026

चकरोड की पैमाइश के आठ माह बाद भी नहीं लगा निशान, पूर्व छात्रसंघ मंत्री ने एसडीएम से लगाई गुहार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। ग्राम प्रतापीपुर कला, पोस्ट राजपुर स्थित गाटा संख्या 170 में निकाले गए पांच मीटर चौड़े चकरोड को पटवाने अथवा उसकी पक्की निशानदेही कराने की मांग को लेकर छात्रसंघ के पूर्व मंत्री एवं कोरोना योद्धा बाल सिंधु गगन पांडे ने उपजिलाधिकारी बस्ती सदर को प्रार्थना पत्र दिया है।

गगन पांडे के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को तहसील प्रशासन ने उनके खेत की पैमाइश कर पांच मीटर चौड़ा चकरोड निकाल दिया था, लेकिन मौके पर कोई स्थायी निशान नहीं लगाया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान विष्णु शुक्ला को कई बार लिखित और मौखिक रूप से चकरोड पटवाने अथवा पक्की निशानदेही कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन करीब आठ माह बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि सरसों की बुवाई के लिए खेत तैयार करते समय ट्रैक्टर चालक से गलती से चकरोड की भूमि में करीब एक मीटर तक ट्रैक्टर चला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चकरोड की पूरी भूमि खाली है और उस पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है।

गगन पांडे ने आरोप लगाया कि चकरोड पटवाने का आश्वासन मिलने के कारण वह इंतजार करते रहे और धान की बुवाई नहीं कर सके, जिससे उन्हें करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी ने उनके प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए बीडीओ कुदरहा को चकरोड पटवाने अथवा उसकी पक्की निशानदेही कराने के लिए अवगत कराया है। इस पर गगन पांडे ने एसडीएम के प्रति आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Pages