<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

ट्रक से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का डीजल व वाहन बरामद

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात भुजैनी चौराहे पर खड़ी ट्रक से डीजल चोरी होने की शिकायत श्रवण सोनी निवासी मिश्रौलिया दुर्बासा, पैकोलिया, बस्ती ने दर्ज कराई थी। मामले में कोतवाली खलीलाबाद में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को कांटे चौराहे से दीपू भारती पुत्र रागेन्द्र भारती उर्फ राजेन्द्र भारती निवासी बांस गगहा धोबहिया, थाना गगहा, गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से पाइप के जरिए डीजल निकालकर चोरी करता था। 26 अगस्त की रात उसने भुजैनी चौराहे के पास खड़ी ट्रक से डीजल चोरी किया था और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की गैलन में चोरी का डीजल तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन संख्या UP80CE2211 बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूसुफ, कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव, आलोक पाल, आशुतोष सिंह और मुकेश यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages