<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

‘‘ट्रेन से शराब तस्करी का खेल, जीआरपी ने दो को पकड़ा’’

गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्ती रेलवे स्टेशन से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना बस्ती की टीम ने प्लेटफार्म नंबर-2 पर दोनों आरोपियों के कब्जे से 85 टेट्रा पैक में कुल 17 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4,675 रुपये बताई गई है।

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेनों में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 सितंबर को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो पिट्ठू बैगों से शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र राजाराम सिंह, निवासी जयसिंहपुर, थाना तुरकौलिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार और आकाश कुमार पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी निमोईया, थाना तुरकौलिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से शराब लेकर बिहार जाते थे और वहां इसे अधिक कीमत पर बेचते थे। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना बस्ती की टीम ने की। टीम में प्रभारी निरीक्षक बांके लाल समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages