<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

जलवायु और पर्यावरण की आवाज बने बृहस्पति कुमार पाण्डेय, मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार


महादेवा (बस्ती)। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ कृषि जैसे गंभीर मुद्दों को पत्रकारिता के माध्यम से प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार बृहस्पति कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ एवं सम्मान समारोह में जयपुर के जिलाधिकारी आईएएस संदेश नायक, पद्मश्री जगदीश प्रसाद पारीक, पद्मश्री सुंदराम वर्मा समेत अन्य अतिथियों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
बृहस्पति कुमार पाण्डेय लंबे समय से कृषि, किसान, ग्रामीण विकास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों पर प्रभावी लेखन कर रहे हैं। उनके लेखों में जलवायु परिवर्तन से खेती पर पड़ने वाले प्रभाव, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, टिकाऊ कृषि, खाद्य सुरक्षा और किसानों की आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषय लगातार प्रमुखता से उठाए गए हैं।
कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की ओर से उन्हें वर्ष 2019 के लिए हिंदी प्रिंट मीडिया वर्ग में चौधरी चरण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसके लिए जनभागीदारी, स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की चुनौती नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर वास्तविकता है। इसका सीधा असर खेती, जल संसाधनों, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे श्री कल्पतरु संस्थान और उसके अध्यक्ष विष्णु लम्बा के प्रयासों की सराहना की। पर्यावरण महाकुंभ के दौरान स्थानीय प्रजातियों के बीज वितरण, पर्यावरण कार्यकर्ता संवाद, जयपुर घोषणा पत्र और हरित अभियान समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन श्री कल्पतरु संस्थान की ओर से किया गया। पत्रकारिता के माध्यम से पर्यावरण और ग्रामीण सरोकारों को निरंतर आवाज देने वाले बृहस्पति कुमार पाण्डेय को मिले इस सम्मान से क्षेत्र के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी खुशी है।

No comments:

Post a Comment

Pages