<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

आंधी-बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, पेड़ हटाकर बहाल कराया आवागमन

बस्ती। विगत दिनों हुई भारी बारिश और तेज आंधी से नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ व डालियां गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने तथा जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल राहत एवं सफाई कार्य कराकर आवागमन सुचारु कराया।

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और उप जिलाधिकारी राजेश यादव ने नगर पालिका अधिकारियों एवं स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पानी टंकी चौराहा, मालवीय रोड सहित विभिन्न स्थानों पर गिरे पेड़ों व डालियों को हटवाकर मार्गों को साफ कराया गया।
अधिकारियों ने नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था और जल निकासी का भी जायजा लिया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर निकाय कर्मचारियों को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और बारिश के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगरवासियों से सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही नगर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त रखा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages