<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 21, 2026

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार


गोरखपुर। गोरखनाथ थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि थाना गोरखनाथ में दर्ज मुकदमा संख्या 374/2026 में धारा 137(2), 87, 65(2) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी भरत चौहान पुत्र भूलन चौहान, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार मौर्य और कांस्टेबल रामहरख चौहान शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages