<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 30, 2026

शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट का प्रशिक्षण, स्कूलों में जागरूकता समिति गठित करने के निर्देश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर की ओर से पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों और बच्चों को मिलने वाले संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी एवं गैर सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कृष्ण कुमार-V ने की, जबकि संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या ने किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था, ताकि बच्चे लैंगिक अपराधों के प्रति सजग रहें और किसी भी घटना के विरुद्ध आवाज उठा सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages