<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 30, 2026

ऑपरेशन साथ-साथ से टूटते परिवारों में लौटी खुशियां, महिला थाना पुलिस ने दो दंपतियों में कराया सुलह-समझौता


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आपसी मन-मुटाव, मतभेद और पारिवारिक कलह के चलते अलग रह रहे दो पति-पत्नी के जोड़ों को महिला थाना पुलिस ने काउंसलिंग के जरिए फिर से साथ रहने के लिए राजी कर लिया। दोनों दंपतियों को सुलह-समझौते के बाद हंसी-खुशी विदा किया गया।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में 30 सितंबर को “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत यह पहल की गई। अभियान का उद्देश्य टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से जोड़ना है।

प्रभारी निरीक्षक ने महिला हेड कांस्टेबल बिनु सिंह एवं महिला कांस्टेबल सोनी भारती के साथ दोनों दंपतियों की काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मन-मुटाव, मतभेद और पारिवारिक विवाद के कारणों को समझने के साथ उनके समाधान पर चर्चा की गई। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों जोड़ों ने आपसी सहमति से साथ रहने पर राजी होकर विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद दोनों दंपतियों को खुशी-खुशी उनके घर भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages