<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने बस अड्डे के निकट एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में आरडीसी फ्लाईओवर के निकट पहुंचे। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन कर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता का वोट है और उसके अधिकारों की रक्षा करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं तो चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार को जनता के सामने जवाब देना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक जवाबदेही से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, एआईसीसी सदस्य नरेंद्र राठी, डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव, हरेंद्र कसाना, विनीत त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, लालमन पाल, सुशांत गोयल, उदय पाल सिंह, महिला अध्यक्ष डोली त्यागी सहित जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages