<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

म्यूल खाते खुलवाकर ठगी की रकम का लेन-देन कराने वाले तीन गिरफ्तार


गोरखपुर। साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने म्यूल खाते खुलवाकर अवैध धनराशि का लेन-देन कराने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 464/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में म्यूल खाते खुलवाकर इन खातों में आम लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रकम मंगवाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस टीम ने रामू निषाद, अजीत निषाद निवासी सरंडा, थाना पिपराइच तथा शिवम कुमार यादव निवासी विकास भारती जंगल शुभानअली, थाना पिपराइच को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यम सिंह, उपनिरीक्षक संजीव यादव तथा कांस्टेबल विकास यादव की टीम ने की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages