<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस - संजय चौधरी

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों को भ्रामक, आधारहीन और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया।

संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस बौखला गई है और जनता को भ्रमित करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भी स्पष्ट कर चुका है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनता में अविश्वास पैदा करने का प्रयास हैं।
भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अपील की कि वे अफवाहों व भ्रामक प्रचार से दूर रहें और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें।

No comments:

Post a Comment

Pages