<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 28, 2026

बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर परिवहन विभाग का शिकंजा, छह का चालान-दो बसें सीज


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर परिवहन विभाग ने सोमवार को सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की। 28 सितंबर को चलाए गए जांच अभियान में बसों के इमरजेंसी गेट, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की गई। खामियां मिलने पर छह बसों का चालान किया गया, जबकि दो बसों को थाने में निरुद्ध कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन टीम ने बसों में यात्रियों की आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों को विशेष रूप से परखा। इमरजेंसी गेट और फायर सेफ्टी व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग की इस कार्रवाई से बस संचालकों में खलबली मची रही।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में यात्री कर अधिकारी शिवकुमार मिश्र और प्रवर्तन स्टाफ शामिल रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच व प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages