महादेवा, बस्ती। बस्ती-महुली मार्ग पर नरौली तिराहे के पास सड़क टूटने से बीच मार्ग में बड़ा गड्ढा बन गया है। व्यस्ततम मार्ग पर बना यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
नरौली गांव निवासी योगेंद्र यादव, रोहित, बालकेश, सुखराम आदि ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या वाहनों को दूसरी ओर मोड़ना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

No comments:
Post a Comment