<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 : बस्ती में दो स्कूल वाहन निरुद्ध, पांच बसों का चालान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के अंतर्गत 14 सितंबर 2026 को जनपद बस्ती में स्कूल वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने कार्रवाई की।

जांच के दौरान दो स्कूल वाहन बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए। साथ ही इन वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण और बीमा की वैधता भी समाप्त मिली। परिवहन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को निरुद्ध कर थाना पैकोलिया में दाखिल कराया।

अभियान के दौरान पांच स्कूल बसों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखने के निर्देश दिए।

अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बस्ती सुरेश कुमार मौर्य, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी तथा प्रवर्तन स्टाफ शामिल रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages