<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

सपा कार्यालय में उल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सतत अभ्यास, लगन और श्रम की प्रेरणा देते हैं। उन्हें सृजन का आदि देव और आदर्श शिल्पी एवं आदि अभियंता माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि इसी दिन ई.वी. रामासामी नायकर ‘पेरियार’ की भी जयंती है, जिन्होंने अपने विचारों के माध्यम से गरीबों और दलितों की उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया।

वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने अपने ज्ञान और शिल्प कौशल से विभिन्न दिव्य अस्त्रों, रथों और विमानों का निर्माण किया। आधुनिक संदर्भ में निर्माण एवं तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने वाले अभियंताओं और श्रमिकों के लिए भगवान विश्वकर्मा श्रम, कौशल और सृजन के प्रतीक हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, हरे श्याम विश्वकर्मा, वैजनाथ शर्मा, राजेन्द्र चौरसिया, आर.डी. निषाद, अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा, साहबदीन, कैलाश चन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, मो. सलीम, उदयराज विश्वकर्मा, निजामुद्दीन समेत सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages