<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 29, 2026

मेहदावल में रोजगार मेले में 332 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 116 का प्रारंभिक चयन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया-मेहदावल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।

रोजगार मेले में करीब 332 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 116 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों, आवश्यक योग्यताओं और करियर विकल्पों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मेहदावल वसंत तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, प्रेमलता एजुकेशनल ग्रुप की प्रबंध निदेशिका अंजना पांडेय तथा सीडीपीओ मेहदावल गरिमा पांडेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने और अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages