<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 15, 2026

मिशन सेफ फ्यूचर 3.0: बस्ती में स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, दो वाहन निरुद्ध


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के अंतर्गत मंगलवार को जनपद बस्ती में स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ निरुद्ध करने और चालान की कार्रवाई की गई।

अभियान में एक स्कूल वाहन को परमिट की वैधता समाप्त होने के अभियोग में निरुद्ध किया गया। वहीं बस संख्या UP32Z9600, जो मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों को ले जाने के लिए संचालित थी, को भी थाना रुदौली में निरुद्ध किया गया। जांच में बस की फिटनेस की वैधता 2 मार्च 2016, बीमा की वैधता 22 मार्च 2016 तथा परमिट की वैधता 8 मार्च 2020 से समाप्त पाई गई। इसके अलावा वाहन पर 30 सितंबर 2018 से कर बकाया था, जिसकी राशि 6.40 लाख रुपये बताई गई है।

अभियान के दौरान पांच अन्य स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि स्कूल वाहनों की जांच का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना तथा नियमों का पालन कराना है। अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार मौर्य एवं प्रवर्तन स्टाफ शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages