गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कार्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं डिग्री कॉलेजों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षक-कर्मचारियों से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने गोरखपुर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों के लखनऊ पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार एवं संतोष पाठक, संगठन मंत्री अर्जुन गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद शर्मा, वरुण कुमार दुबे, अखंड प्रताप मिश्रा, सुनील शर्मा, हिटलर यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment