<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 27, 2026

साइबर ठगी में गंवाए ₹25 हजार पुलिस ने 48 घंटे में कराए वापस


संतकबीरनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की 25 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
ग्राम नाथनगर निवासी शिव प्रसाद वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद ने साइबर हेल्प डेस्क महुली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से गलती से 25 हजार रुपये की धनराशि एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई है। पीड़ित ने 25 सितंबर को पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
शिकायत मिलते ही पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंकिंग संस्थानों एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 27 सितंबर को पीड़ित के खाते में पूरी 25 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
धनराशि रिकवर कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल सोनू यादव एवं कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।
संतकबीरनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति को OTP, CVV, UPI PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कराने की कार्रवाई की जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages