<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 27, 2026

मंगलसूत्र छिनैती के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 1,700 रुपये बरामद


गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने मंगलसूत्र छिनैती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मंगलसूत्र बेचने के बाद प्राप्त 1,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात आरोपियों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था। महिला की तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आकाश कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी मोगलपुरा, थाना पिपराइच, गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद 1,700 रुपये मंगलसूत्र के विक्रय से प्राप्त धनराशि है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना एम्स में भी छिनैती से संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकी गुप्ता, कांस्टेबल सत्यम गुप्ता और कांस्टेबल शुभम सिंह यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages