<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 27, 2026

त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, बनारस से मुंबई के बीच चलेगी विशेष ट्रेन


गोरखपुर। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे पूर्वांचल से मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।
05167 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को बनारस से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, बुरहानपुर, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन और ठाणे होते हुए अगले दिन शाम 4:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में 05168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन रात 12:50 बजे बनारस पहुंचेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य, शयनयान तथा विभिन्न श्रेणियों के वातानुकूलित कोच शामिल हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए शुरू की गई यह विशेष ट्रेन पूर्वांचल और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages