<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 27, 2026

बसों की सुरक्षा पर संतकबीरनगर पुलिस सख्त, रोडवेज व स्लीपर बसों की हुई सघन जांच


संतकबीरनगर। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यातायात पुलिस ने ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत रोडवेज एवं स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बसों के दस्तावेजों के साथ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की भी बारीकी से जांच की।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में टीम ने जनपद के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण स्थानों पर बसों की जांच की।
चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, चालक-परिचालक के आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित यात्री क्षमता और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। इसके अलावा बसों में आपातकालीन निकास और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
यातायात पुलिस ने चालकों एवं परिचालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करते हुए किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों की चेकिंग और जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages