<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 27, 2026

बनकटी ब्लॉक में सफाई कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विकास खंड बनकटी की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मो. कलीम को ब्लॉक अध्यक्ष, दिलीप कुमार चौधरी को मंत्री, रामदरश कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार संगठन मंत्री, रामभवन लेखा परीक्षक तथा सुरेंद्र कुमार यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया और शपथ ग्रहण कराया। उन्होंने संगठन की मजबूती, एकजुटता और कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला मंत्री मंसाराम, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, जिला संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, भरत कुमार यादव, राजेश कुमार, राजकुमार, दीनानाथ, राज बहादुर, ओम प्रकाश, राम सुरेश, रामशब्द, कमलेश कुमार, रामकंवल यादव, शम्भूनाथ, सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages