सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा कोर की टीम प्रभावित स्थानों पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा प्रशासन के सहयोग से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। टीम ने प्रतिकूल मौसम के बीच मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
नागरिक सुरक्षा कोर के डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार टीम ने जनपद की सीमा से टांडा पुल तक विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर राहत कार्य में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आपदा अथवा आपात स्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक लगातार तत्पर रहते हैं।
डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि सिविल डिफेंस का प्रमुख उद्देश्य आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करना है। बाढ़, भूकंप, आगजनी तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्य में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राहत कार्य में सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रहमान, राजीव शरण, आशीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव और अंगद पांडेय सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।

No comments:
Post a Comment