प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति का आकलन करने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर सीपीआर देने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन कर पुलिसकर्मियों को इसकी बारीकियां समझाईं। साथ ही दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन की भूमिका और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के जरिए जनहानि कम करने के उपायों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पुलिसकर्मियों की परीक्षा भी ली गई और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ एम्स, गगहा, बेलीपार, चिलुआताल, कैंपियरगंज, गीडा और बड़हलगंज थानों की सीसी टीमों के प्रभारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस विभाग का यह प्रशिक्षण सड़क दुर्घटनाओं के बाद घायलों को समय पर जीवन रक्षक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


No comments:
Post a Comment