<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

₹2,000 से अधिक UPI लेनदेन पर MDR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन


गाजियाबाद। 2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनात्मक विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग के आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से पूजा सामग्री, फल-फ्रूट सहित करीब 2,000 से अधिक मूल्य की सामग्री ‘रिटर्न गिफ्ट’ के रूप में सौंपी।
सांसद की ओर से सुनील ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से सामग्री प्राप्त की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित MDR व्यवस्था से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त भुगतान-प्रसंस्करण लागत का दबाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि दीपावली, दशहरा और नवरात्र जैसे त्योहारों में बाजारों में खरीदारी बढ़ती है। ऐसे समय में डिजिटल भुगतान से जुड़ी अतिरिक्त लागत व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ व्यापारियों पर अतिरिक्त लागत का बोझ नहीं पड़ना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों की UPI भुगतान लागत और व्यापारिक मार्जिन से जुड़ी चिंताओं को सामने ला रही है। उन्होंने सरकार से व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद कर समाधान निकालने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि व्यापारिक संगठनों की ओर से प्रस्तावित MDR व्यवस्था को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। उपलब्ध सरकारी जानकारी के अनुसार नया MDR ढांचा 15 अक्टूबर 2026 से लागू होना प्रस्तावित है। 2,000 तक के व्यापारी UPI लेनदेन तथा निर्धारित छोटे व्यापारियों की श्रेणियां MDR से बाहर रहेंगी और सरकार के अनुसार करीब 96 प्रतिशत P2M लेनदेन अप्रभावित रहेंगे।
इस अवसर पर सुशांत गोयल, लोकेश चौधरी, अब्दुल कबीर साहिब, रूबी मलिक, मोहम्मद सफदर, इमरान खान, सोहेल सैफी, सविता जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, आचार्य विकास त्यागी, एडवोकेट चंद्रपाल, रिजवान मलिक, नेताजी इरफान, नवाब अहमद, आशुतोष गुप्ता, तरुण शर्मा एडवोकेट, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages