<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 20, 2026

मिशन खिलखिलाहट अभियान के तहत SAM बच्चे को लिया गोद, पोषण सुधार के लिए किया जागरूक


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

खजनी। मिशन खिलखिलाहट अभियान के अंतर्गत विकास खंड खजनी में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा की पहल पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रचना पाण्डेय ने गंभीर तीव्र कुपोषित (SAM) बच्चे को गोद लेकर उसके घर का पुनः भ्रमण किया। इस दौरान बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का जायजा लेते हुए परिवार को आवश्यक परामर्श दिया गया।

सीडीपीओ रचना पाण्डेय ने बच्चे के परिवार को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा समय-समय पर टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की। साथ ही बच्चे की निरंतर निगरानी और पोषण स्तर में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री जयंती देवी के क्षेत्र में आने वाले बच्चे आराध्या की जन्मतिथि 25 जनवरी 2025 है। वर्तमान में उसकी लंबाई 75 सेंटीमीटर और वजन 7.2 किलोग्राम है। बच्चे को गंभीर तीव्र कुपोषित (SAM) श्रेणी में चिन्हित किया गया है। बच्चे की माता का नाम रुक्मिणी तथा पिता का नाम महेंद्र है।

इस दौरान सहायिका आशा सहित बच्चे के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य गंभीर एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विशेष पोषण, नियमित फॉलोअप और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि कुपोषण को दूर कर बच्चों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की ओर अग्रसर किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages