वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05053/05054 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचालन अब नियमित गाड़ी संख्या 15085/15086 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार और बान्द्रा टर्मिनस से 29 अगस्त 2026 से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।
गोरखपुर से बान्द्रा टर्मिनस की समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 15085 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। यह खलीलाबाद 8:29, बस्ती 8:57, गोंडा 10:15, बादशाह नगर 13:13, ऐशबाग 14:05, कानपुर सेंट्रल 15:50, टूण्डला 19:25, आगरा फोर्ट 20:00, बयाना 22:10 और गंगापुर सिटी 23:05 बजे पहुंचेगी।
अगले दिन ट्रेन कोटा 1:05, भवानी मंडी 2:10, शामगढ़ 2:30, रतलाम 6:35, वडोदरा 10:40, सूरत 12:36, वलसाड 13:30, वापी 13:50, पालघर 16:20 और बोरीवली 17:23 बजे पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन शाम 6 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में शनिवार को चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 15086 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 9:20 बजे बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह बोरीवली 21:50, पालघर 22:35, वापी 23:36, वलसाड 23:56 बजे पहुंचेगी।
अगले दिन सूरत 1:41, वडोदरा 3:12, रतलाम 6:50, शामगढ़ 8:30, भवानी मंडी 8:55, कोटा 10:25, गंगापुर सिटी 12:40, बयाना 14:00, आगरा फोर्ट 16:25, टूण्डला 17:35 और कानपुर सेंट्रल 23:00 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन ट्रेन ऐशबाग 00:58, बादशाह नगर 1:21, गोंडा 3:40, बस्ती 4:53 तथा खलीलाबाद 5:16 बजे पहुंचेगी और सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
22 कोच लगाए जाएंगे
इस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 8, एक पैंट्री कार तथा दो एलएसएलआरडी कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। नियमित संचालन शुरू होने से गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद समेत मार्ग के यात्रियों को बान्द्रा टर्मिनस की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
No comments:
Post a Comment