<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 9, 2026

किसान के बेटे आयुष ने रचा इतिहास, CAPF में हासिल की ऑल इंडिया 109वीं रैंक


महादेवा, बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के बरोहिया कला निवासी किसान परिवार के आयुष पटेल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में आयुष ने देशभर में 109वीं रैंक हासिल कर परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
आयुष किसान रामस्वरूप चौधरी के बड़े पुत्र हैं। उन्होंने कक्षा एक से आठ तक एसडीएस पब्लिक स्कूल, खंडौहा महादेवा से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद रामबाग, बस्ती से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। आगे उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल ऑनर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2026 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही उन्होंने इसी वर्ष यूजीसी नेट-जेआरएफ भी क्वालीफाई किया।
वर्ष 2025 में आयोजित CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में आयुष ने ऑल इंडिया 109वीं रैंक प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। अब वह इसी माह होने वाली सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।
आयुष के पिता रामस्वरूप चौधरी ने कहा कि बेटे ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। किसान परिवार से निकलकर आयुष ने गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। आयुष की सफलता क्षेत्र के अन्य प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

No comments:

Post a Comment

Pages