<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 24, 2026

उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को डीएम ने दिए निर्देश

- मेडिकल वेस्ट, लो-वोल्टेज और बभनान बाजार की समस्याएं प्रमुखता से उठीं

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं वाणिज्य बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

बैठक में मेडिकल वेस्ट से प्रदूषण, लो-वोल्टेज की समस्या तथा बभनान बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं व्यापारियों को कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, उपायुक्त राज्य कर उपेंद्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उद्योग एवं व्यापार संगठनों की ओर से जगदीश अग्रहरि, सूर्य कुमार शुक्ला, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, अनूप तिवारी समेत जिले के प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे। वाणिज्य बंधु की बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर उपेंद्र यादव तथा उद्योग बंधु की बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages