<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 3, 2026

तामेश्वर धाम में डीएम-एसपी ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



संतकबीरनगर। सावन मास के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

पूजन के बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट तथा ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में दर्शन-पूजन की सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। सभी प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

जिला प्रशासन ने कहा कि सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से लागू की गई हैं, जिससे श्रद्धालु निर्भय होकर अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages